चंडीगढ़ के जीरकपुर में एक अनूठी रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जिसमें सभी पात्रों को महिलाएं निभा रही हैं। यह रामलीला महिला सशक्तिकरण का एक स्पष्ट उदाहरण है।
रामलीला के पात्रों को मंच पर निभाने वाली इन महिला कलाकारों में कोई पेशे से आर्किटेक्ट हैं तो कोई बैंकर, कोई सोशल एक्टिविस्ट हैं तो कोई बीटेक स्टूडेंट। प्रभु श्रीराम का किरदार 30 वर्षीय प्रतिभा सिंह निभा रही हैं जो एक बैंक में काम करती हैं। प्रतिभा ने बताया कि वह इस रामलीला के रिहर्सल के लिए अपने बिज़ी शेड्यूल में से टाइम निकाल रही हैं। वहीं रावण का रोल निभाने वाली रमनदीप कौर पेशे से कोरियोग्राफर है।
सभी अभिनय कर रही महिलाओं ने बताया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। इसी विचार को लेकर उन्होंने पिछले वर्ष से यह रामलीला का मंचन शुरू किया। उन्होंने बताया कि बचपन से वे पुरुषों को महिलाओं का किरदार निभाते हुए देखे आए हैं लेकिन अब महिलाएं जब पुरुषों का किरदार निभा रही हैं और इसके लिए आगे आ रही हैं तो पुरुषों को भी ऐतराज नहीं होना चाहिए।
रामलीला की डायरेक्टर एकता ने बताया कि यह रामलीला चंडीगढ़ की सबसे बेस्ट रामलीला साबित होगी क्योंकि पिछले साल भी उन्हें काफी अच्छा रिस्पांस लोगों की ओर से मिला था। उन्होंने कहा कि यह रामलीला महिला सशक्तिकरण का एक स्पष्ट उदाहरण है।
यह रामलीला महिला सशक्तिकरण के लिए एक प्रेरणा है। यह दिखाता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।
Discussion about this post