आधुनिकीकरण का अर्थ – आधुनिकीकरण का सीधा अर्थ नई चीजों से जुड़ना और उन्हें अपने जीवन का हिस्सा मानना है। सामान्य तौर पर आधुनिकीकरण समाज में होने वाले परिवर्तन की एक प्रक्रिया है। जिसके अंतर्गत समाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक विकास आता है। समाज में आज जो भी नया बदलाव हम देख रहे हैं यह सब आधुनिकीकरण की परिधि में आता है। आधुनिकीकरण के माध्यम से समाज ने फ़ैली कुरीतियों का अंत होता है।
आधुनिकीकरण की परिभाषा – यदि हम सैद्धांतिक दृष्टिकोण से समझे तो यह यूरोपीय संस्कृति से जुड़ा हुआ है। यह एक ऐसी विधि है जिसके माध्यम से एक देश दूसरे देश के समाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक व्यवहार से सीखता है और उसका अनुसरण करने लगता है। उदाहरण के लिए – पुरातन काल में हमारे देश में स्त्री और पुरुष को एक साथ बैठकर शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार नहीं प्राप्त था। लेकिन जब देश में पाश्चात्य संस्कृति का प्रसार- प्रचार बढ़ा तो देश आधुनिकीकरण के मार्ग पर अग्रसर हुआ। तो स्त्रियों को पुरुषों के समान शिक्षा का अधिकार मिला और आज वह पुरुष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
आधुनिकीकरण को हम अपने खान -पान को कपड़े धारण करने के तौर तरीकों के माध्यम से भी समझ सकते हैं। आज हम पश्चात संस्कृति के मुताबकि जीवन यापन करते है। भोजन करते हैं और वस्त्र धारण करते हैं जो आधुनिकीकरण का उदाहरण हैं।
डेनियल लर्नर के मुताबिक़ – आधुनिकीकरण परिवर्तन की प्रक्रिया है जिसका सम्बन्ध विचारों में बदलाव, साक्षरता को बढ़ाना, नई संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना, प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करना ,लोगों की राजनीतिक सहभागिता बढ़ाना है। इसके साथ ही यह प्रक्रिया किसी की पक्षधर और समर्थक है।
डेनियल के मुताबिक़ आधुनिकीकरण की पांच विशेषताएं –
आधुनिकीकरण से नगरीकरण को बढ़ावा मिलता है।
आधुनिकीकरण से साक्षरता में वृद्धि होती है।
आधुनिकीकरण से लोगों की रुचि जनमाध्यमों से ज्ञान अर्जित करने के लिए बढ़ती है।
आधुनिकीकरण से समाज में फ़ैली कुरीतियों पर प्रहार होता है।
आधुनिकीकरण से हम अन्य देशों के समाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक व्यवहार को समझते हैं।
आधुनिकीकरण के प्रमुख उदाहरण –
मॉल कल्चर
महिलाओं की राजनीति में सहभागिता
विदेशी खान-पान में रूचि
लिव-इन रिलेशनशिप
Discussion about this post