शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq)
शफीकुर्रहमान बर्क समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तरप्रदेश के संभल से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। संसदीय क्षेत्र में इनकी मजबूत पकड़ है और लोगों का इन्हें भरपूर समर्थन प्राप्त है। वहीं यह मुरादाबाद से कई बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। यह एक समाजसेवी हैं।
निजी जीवन –
शफीकुर्रहमान बर्क का जन्म उत्तरप्रदेश के संभल दीपा सराय में 11 जुलाई 1930 में हुआ था। इनके पिता हाफिज अब्दुर रहमान एवं माता हाजरा बेगम हैं। इनका विवाह कुरेशा बेगम के साथ 1948 में हुआ है। इनका एक बेटा मामलुक उर रहमान बर्क है। वहीं इनके पोते का नाम जिया उर रहमान बर्क है। यह पेशे से व्यवसायी और राजनीतिज्ञ हैं।
शिक्षा –
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अपनी आरम्भिक शिक्षा अपने गृह राज्य से पूरी की व बी.ए. की शिक्षा आगरा विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश से प्राप्त की है।
राजनीतिक जीवन –
शफीकुर्रहमान बर्क के राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 1974 में बीकेडी दल के साथ हुई थी। पहली बार इन्होंने संभल से 6 वीं विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर यह विधायक बने। 1977 में 7 वीं विधानसभा के चुनाव से पूर्व यह जनता दल में शामिल हो गए और इन्होंने जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर दूसरी बार विधायक बनें। 1885 में इन्होंने संभल से लोक दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस दौरान इन्होंने संभल में खुद को मजबूत नेता बना लिया था। वहीं 1989 जब इन्होंने जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा तो पुनः यह संभल से विधायक बने। इस बार यह इनका कार्यकाल 1989 से 1991 तक रहा।
इसके बाद यह समाजवादी परिवार का हिस्सा बन गए 1996, 1998 और 2004 में सपा प्रत्याशी के रूप में इन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर यह संसद पहुंचे। वहीं यह 11 वीं, 12 वीं और 14 वीं विधानसभा के सांसद बने और समाजवादी पार्टी में इनकी मजबूत छवि स्थापित हो गई। 2009 में इन्होंने बसपा के टिकट पर 15 वीं लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर ससंद पहुंचे। वहीं साल 2019 में 17 वीं लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने संभल से अपना प्रत्याशी घोषित किया और जीत हासिल कर यह संसद पहुंचे। वर्तमान में यह संभल से सांसद हैं।
Discussion about this post