जनरल विजय कुमार सिंह (Vijay Kumar Singh)
जनरल विजय कुमार सिंह पूर्व सेनाध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से 17 वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं। सेनाध्यक्ष बनने से पूर्व यह प्रशिक्षित कमांडो थे। इन्होंने देश हित हेतु सेना में अपना जबरदस्त योगदान दिया है। वहीं यह भाजपा के कद्दावर नेता में से एक हैं।
निजी जीवन –
जनरल विजय कुमार सिंह का जन्म 10 मई 1951 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता का नाम कर्नल जगत सिंह और माता का नाम कृष्णा कुमारी है। इनका विवाह भारती सिंह के साथ हुआ था। इनकी दो पुत्रियां हैं।
शिक्षा –
इनकी प्रारंभिक शिक्षा पिलानी, राजस्थान के बिड़ला पब्लिक स्कूल में हुई। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज से आनर्स ग्रेजुएट, द यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी इंफेंट्री स्कूल, फोर्ट बेंनिंग से किया। उनका यह रेंजर्स स्नातक कोर्स था। इसके अलावा उन्होंने कार्लीस्ल, पेंसिलवैनिया के आर्मी वार कॉलेज से भी पढ़ाई की। रैंजर्स कोर्स के दौरान वे कॉम्बैट ऑपरेशन्स में प्रथम आए थे।
सैन्य करियर –
इन्हें 14 जून 1970 को राजपूत रेजीमेंट की द्वितीय वाहिनी (काली चिण्डी) में नियुक्त किया गया। जब यह कमांड पाकिस्तान के साथ लगी नियंत्रण रेखा पर तैनात थी तब उन्होंने इसी यूनिट को अपनी कमांड में रखा था। 31 मार्च 2010 को इन्हें सेना प्रमुख बनाया गया और 31 मई 2012 को यह सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो गए।
राजनीतिक जीवन –
इनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1 मार्च 2014 को हुई। भाजपा से जुड़ने के बाद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन्हें अपना उम्मीदवार बनाया और इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को भारी मतों से हराया। जीत के बाद संसद पहुंचे जनरल विजय कुमार सिंह को मोदी सरकार ने विदेश मंत्री बनाया। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पुनः उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया और इन्हें पुनः जीत हासिल हुई। वर्तमान में यह उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से 17 वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं।
Discussion about this post