आर. के. सिंह पटेल
आर. के. सिंह पटेल भाजपा नेता एवं उत्तरप्रदेश के बांदा से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। क्षेत्र में इनकी सकारात्मक छवि बनीं हुई है। यह 15वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।
निजी जीवन –
आर. के. सिंह पटेल का जन्म उत्तरप्रदेश के बालापुर, खालसा, चित्रकूट में 03 जुलाई 1959 को हुआ था। इनके पिता का नाम भगवान दीन सिंह और माता का नाम राम सखी देवी है। इनका विवाह शांति देवी पटेल के साथ साथ हुआ है। इनके तीन पुत्र और एक पुत्री है। पेशे से यह कृषक और राजनीतिज्ञ हैं।
शिक्षा –
इन्होंने 12 वीं तक की पढ़ाई अपने गृह राज्य से पूर्ण की और बीए (एडुकेशन ) से इलाहाबाद विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश से किया है।
राजनीतिक जीवन –
आर. के. सिंह पटेल भाजपा के विश्वसनीय नेता हैं। 1996 से 1997 के दौर में यह उत्तरप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे हैं। 1996 से 2007 तक यह उत्तरप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे हैं। 2002 से 2003 तक यह उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। 2009 में 15 वीं लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर यह संसद पहुंचे। इस समय यह समाजवादी पार्टी के सदस्य थे। 2009 से 2014 तक यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के सदस्य रहे। साल 2010 में इन्हें रेलवे सम्मेलन संबंधी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। इस पद पर 2014 तक इन्होंने काम किया। वहीं 2019 में 17 वीं लोकसभा चुनाव के लिए इन्हें उत्तरप्रदेश के बांदा से मैदान में उतारा गया। चुनाव में जीत हासिल कर यह संसद पहुंचे। इन्होंने 23 मई 2019 को पदभार ग्रहण किया।
Discussion about this post