कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल
कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से 17वीं लोकसभा में सदस्य हैं। यहां से उन्होंने दूसरी बार चुनाव जीता है। वह एक सामजिक कार्यकर्ता, कृषिविद, लेखक एवं व्यवसायी हैं। जनता के हित हेतु वह निरंतर प्रयास करते रहते हैं।
निजी जीवन –
कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल का जन्म 8 अक्टूबर 1973 को महोबा उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम कुंवर हरपाल सिंह चंदेल और माता का नाम शील सिंह चंदेल है। उनका विवाह 18 फरवरी 1999 को दीपाली सिंह के साथ हुआ था। उनके दो पुत्र एवं पांच पुत्री हैं।
शिक्षा –
कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल की शुरुआती शिक्षा अपने गृह राज्य से पूर्ण हुई। उन्होंने पोस्ट पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ाई की है। उनकी शैक्षिक योग्यता में एमए (राजनीति विज्ञान) और एलएलबी शामिल हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उनकी शुरुआत से ही राजनीति में रूचि रही है और कॉलेज के दिनों में वह लोगों की मदद के लिए सदैव आगे आते रहे हैं।
राजनीतिक जीवन –
यह अपने बचपन से ही आरएसएस से जुड़े थे। कॉलेज के दौरान इन्होंने लोगों को आरएसएस की गतिविधियों के विषय में जागरूक किया। वहीं कई सामूहिक विवाह का समर्थन किया ताकि समाज में प्रचलित दहेज प्रथा पर अंकुश लगाया जा सके। यह साल 2014 में भाजपा परिवार से जुड़ गए और भाजपा ने उनपर विश्वास जताया व निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर से उन्हें अपना उमीदवार बनाया। उन्होंने सपा प्रत्याशी विशम्भर प्रसाद निषाद को पराजित किया और संसद सदस्य बनें।
1 सितम्बर 2014 को भाजपा में उन्हें रेलवे पर स्थायी समिति सदस्य, परामर्शदात्री समिति, कृषि मंत्रालय का सदस्य, बनाया। 2 अगस्त 2016 के बाद भाजपा द्वार इन्हें लाभ के पदों पर संयुक्त समिति का सदस्य बनाया गया। 1 सितंबर 2017 से 25 मई 2019 तक यह वित्त संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे। वहीं 2019 में भाजपा ने 17 वीं लोकसभा के लिए उन्हें पुनः मैदान में उतारा और जनता के समर्थन से उन्होंने जीत हासिल की।
13 सितंबर 2019 को उन्हें विदेश मामलों की स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं 9 अक्टूबर 2019 को उन्हें नियम समिति और सदस्य, सलाहकार समिति, रक्षा मंत्रालय का सदस्य बनाया गया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से 17वीं लोकसभा में सदस्य हैं।
Discussion about this post