रीता बहुगुणा जोशी(Rita Bahuguna Joshi)
रीता बहुगुणा जोशी भाजपा सदस्य एवं उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद से 17 वीं लोकसभा की सदस्य हैं। यह लेखन में काफी निपुण हैं राजनीति में आने से पूर्व इन्होंने दो इतिहास की किताबें लिखीं हैं। यह पेशे से प्रोफेसर हैं। इन्हें दक्षिण एशिया में सबसे प्रतिष्ठित महिलाओं के बीच उत्कृष्टता के संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव आवाज उठाती रहती हैं।
निजी जीवन -(Rita Bahuguna Joshi)
रीता बहुगुणा जोशी का जन्म उत्तराखंड में 22 जुलाई 1949 में हुआ था। इनके पिता उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० हेमवती नंदन बहुगुणा और माता का कमला बहुगुणा है। इनका विवाह पी० सी० जोशी के साथ हुआ है। जो पेशे से इंजीनियर हैं। इनका एक बेटा है जिनका नाम मयंक जोशी है।
Rita Bahuguna Joshi शिक्षा –
रीता बहुगुणा जोशी ने अपनी पूरी पढ़ाई इलाहाबाद से की है। उन्होंने इतिहास में एमए और पीएचडी की है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास की प्रोफेसर हैं। इनकी किताब हेमवती नंदन बहुगुणा भारतीय जनचेतना के संवाहक काफी लोकप्रिय है।
Rita Bahuguna Joshi राजनीतिक जीवन –
रीता बहुगुणा जोशी का राजनीतिक सफर 1995 से शुरू हुआ। 1995 से 2000 तक यह इलाहाबाद की मेयर बनी रहीं। साल 2007 से 2012 तक वह उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बनीं रहीं। यह राष्ट्रीय महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी रहीं हैं। इन्होंने दो बार लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन इन्हें दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। साल 2012 में इन्होंने लखनऊ के कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लेकिन साल 2014 में जब यह लखनऊ से लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरीं तो इन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2009 में बसपा सुप्रीमो मायावती पर विवादित टिप्पणी करने की वजह से इन्हें जेल जाना पड़ा।
लम्बे समय तक कांग्रेस परिवार का हिस्सा रहीं रीता बहुगुणा 20 अक्टूबर 2016 में भाजपा परिवार का हिस्सा बन गईं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उनपर विश्वास जताया और उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया। रीता बहुगुणा को इस चुनाव में जीत हासिल हुई और वह 17 वीं लोकसभा की सदस्य बनीं। वर्तमान में यह उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद से 17 वीं लोकसभा की सांसद हैं।
Discussion about this post