डा. संघमित्रा मौर्या(Sanghmitra Maurya)
डा. संघमित्रा मौर्या वर्तमान में भाजपा नेता और उत्तरप्रदेश के बदायूं से 17 वीं लोकसभा की सदस्य हैं। यह राजनैतिक परिवार से संबंध रखती हैं और 2014 तक यह बसपा परिवार का हिस्सा रही हैं।
Sanghmitra Maurya निजी जीवन –
डा. संघमित्रा मौर्या का जन्म उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में 03 जनवरी 1985 को हुआ था। इनके पिता का नाम स्वामी प्रसाद मौर्या है जो वर्तमान में सपा एमलसी हैं। इनकी माता का नाम शिव मौर्या है। इनका शादी समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. नवल किशोर शाक्य से हुई थी जो कैंसर सर्जन हैं और लक्ष्य कैंसर अस्पताल लखनऊ के मालिक हैं। इनका इनके पति से तलाक हो चुका है। इन्होंने डॉ. नवल किशोर शाक्य के साथ 2010 में प्रेम विवाह किया था। इनका एक बेटा है। वहीं इनके पति ने 2021 में दूसरी शादी कर ली है।
Sanghmitra Maurya शिक्षा –
डा. संघमित्रा मौर्या ने एरा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त की है।
Sanghmitra Maurya राजनीतिक जीवन –
डा. संघमित्रा मौर्या के राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2010 में हुई जब यह पहली बार जिला पंचायत सदस्य चुनी गई। वहीं इनके पिता जी पहले से ही बसपा परिवार का हिस्सा थे तो इन्हें राजनीति में करियर बनाने हेतु अधिक संघर्ष नहीं करना पड़ा। साल 2012 में जब विधानसभा चुनाव हुआ तो एटा के अलीगंज से बसपा ने इन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया। लेकिन यहां से यह हार गई।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने पुनः इनपर विश्वास जताया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० मुलायम सिंह यादव के विरोध में मैनपुरी से अपना प्रत्याशी घोषित किया। लेकिन इस बार भी यह चुनाव हार गई। कुछ समय बाद इनके पिता ने बसपा का दामन छोड़ दिया और भाजपा के सदस्य बन गए। पिता भाजपा में आए तो यह भी भाजपा में शामिल हो गई।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन्हें बदायू से अपना प्रत्याशी घोषित किया और इसबार इन्होंने जीत दर्ज की और यह संसद पहुंच गईं। वर्तमान में यह उत्तरप्रदेश के बदायूं से 17 वीं लोकसभा की सदस्य हैं। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में इनके पिता ने भाजपा का साथ छोड़ कर समाजवादी पार्टी से रिश्ता जोड़ लिया था। लेकिन यह अभी भी भाजपा परिवार का हिस्सा हैं।
Discussion about this post