गिरीश चंद्र -Girish Chand
गिरीश चंद्र बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं बसपा सुप्रीमो मायावती के विश्वसनीय हैं। वर्तमान में यह उत्तर प्रदेश की नगीना से 17 वीं लोकसभा के सांसद हैं। यह 15 वीं विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के चन्दौसी से विधायक रहे हैं।
Girish Chand निजी जीवन –
गिरीश चंद्र का जन्म 15 जनवरी 1964 को उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद खुशालपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम मान सिंह और माता का नाम दहाड़ों देवी है। इनका विवाह वीरमवती के साथ हुआ है, इनका एक बेटा है।
Girish Chand शिक्षा –
गिरीश चंद्र ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने गृह राज्य से की है। 1989-1990 में 12 वीं पास किया और स्नातक (बी.ए) की पढ़ाई के लिए हरीश चंद्र महाविद्यालय बरेली में दाखिला लिया और पढ़ाई पूरी की। स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही यह बसपा की राजनीति में सक्रिय हो गए थे।
Girish Chand राजनीतिक जीवन –
गिरीश चंद्र के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1991 में हुई थी। इस समय यह बसपा के पक्षधर बन गए थे और बसपा के सुख-दुःख में उसके साथ खड़े रहे। बसपा ने उनपर विश्वास जताया और 1991 में उन्हें सहकारी समिति का निदेशक बनाया गया। इसके बाद 1994 में उन्हें गन्ना समिति का सभापति नियुक्त किया गया। 1995 में उन्होंने मुरादाबाद के वार्ड 4 से पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस जीत ने बसपा में उनका औदा बढ़ा दिया। 2000 में उन्हें मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह साल 2006 तक इस पद पर रहे और साल 2007 में बसपा सुप्रीमो मायावती ने इनपर विश्वास जताया और उन्हें बसपा की टिकट पर चंदौसी से चुनाव लड़ने का मौका मिला। जनता के समर्थन से उन्होंने सपा प्रत्याशी सतीश को पराजित किया। लेकिन जब 2012 में पुनः उन्हें चंदौसी से बसपा ने टिकट दिया तो इस बार यह सपा प्रत्याशी लक्ष्मी गौतम से हार गए।
साल 2014 में पुनः बसपा ने गिरीश चंद्र पर विश्वास जताया और लोकसभा चुनाव के लिए नगीना से उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया। लेकिन गिरीश चंद्र को यहां भाजपा प्रत्याशी से हार मिली। इस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार डॉ. यशवंत सिंह को 3 लाख 67 हजार 825 वोट मिले। जबकि लोकसभा चुनाव में गिरीश चंद्र को 2 लाख 45 हजार 685 वोट मिले थे।
लेकिन साल 2019 में बसपा ने पुनः गिरीश चंद्र पर विश्वास जताया और उन्हें नगीना विधानसभा से मैदान में उतारा। इस बार यह गठबंधन प्रत्याशी (बसपा, सपा , रालोद) थे। इस बार उन्हें नगीना से जीत हासिल हुई। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार यशवंत सिंह को 1.67 लाख वोटों से हराया। वर्तमान में यह उत्तर प्रदेश की नगीना से 17 वीं लोकसभा के सांसद हैं
Discussion about this post