साध्वी निरंजन ज्योति(Niranjan Jyoti )
साध्वी निरंजन ज्योति बीजेपी नेता एवं उत्तरप्रदेश के फतेहपुर से 17 वीं लोकसभा की सदस्य हैं। यह हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं समाज हित हेतु अपनी आवाज सदैव बुलंद करती रहती हैं। इनका बचपन से ही झुकाव आध्यात्म की ओर रहा है।
Niranjan Jyoti निजी जीवन –
साध्वी निरंजन ज्योति का जन्म 01 मार्च 1967 को उत्तरप्रदेश के हमीरपुर पातेवरा में हुआ था। इनके पिता का नाम अच्युतानंद और माता का नाम शिव काली देवी है। यह निषाद समुदाय से आती हैं। साध्वी निरंजन ज्योति मूलत: कथावाचक हैं। मूसा नगर, कानपुर देहात में साध्वी निरंजन ज्योति का आश्रम है। उमा भारती के बाद वे केंद्रीय मंत्री के पद तक पहुंचने वाली देश की दूसरी साध्वी हैं।
Niranjan Jyoti शिक्षा –
साध्वी निरंजन ज्योति ने इंटरमीडिएट की शिक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, इलाहाबाद से प्राप्त की है।
Niranjan Jyoti राजनीतिक जीवन –
यह बचपन से ही सामजिक जीवन में सक्रिय रही हैं। 1987 में यह विश्व हिन्दू परिषद के सम्पर्क में आई और श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। वनवासी-गिरिवासी व अभावग्रस्त लोगों के बीच भौतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए एकल विद्यालय, श्रीहरि सत्संग समिति की संरक्षिका के रूप में सम्पूर्ण भारत में प्रवास किया।
यह विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य के रूप में सक्रिय रहीं। वहीं साल 1990 में यह बीजेपी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हुईं। 2002 में इन्होंने पहली बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में हमीरपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गईं। साल 2003 में इन्हें उत्तरप्रदेश भाजपा में समाज कल्याण प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
साल 2007 में पुनः भाजपा ने हमीरपुर(यूपी) से इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया लेकिन इन्हें जीत नहीं मिली। 2008 में इन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। 2010 से 2012 तक यह यूपी भाजपा की प्रदेश मंत्री रहीं। लेकिन साल 2012 में पुनः हमीरपुर से भाजपा ने इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया और इन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की और यहां से विधायक बनीं।
2012 से 2013 तक यह यूपी भाजपा में प्रदेश महिला बाल विकास पुष्टाहार समिति की सदस्य रहीं। 2013 से 2014 तक यह प्राकक्लन समिति की सदस्य रहीं। वहीं 2014 में भाजपा ने इन्हें लोकसभा चुनाव के लिए हमीरपुर से अपना प्रत्याशी बनाया और इन्होंने बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल की। 9 नवम्बर 2014 को केंद्र की मोदी सरकार ने इन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री (खाघ प्रसंस्करण उघोग) बनाया।
वहीं साल 2019 में उत्तरप्रदेश के फतेहपुर से 17 वीं लोकसभा के लिए मैदान में उतरीं और जीत हासिल कर पुनः संसद पहुंचीं। वर्तमान में यह उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास,राज्य मंत्री हैं।
Discussion about this post