डॉ. संजीव कुमार बालियान
डॉ. संजीव कुमार बालियान भाजपा नेता एवं उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। यह भाजपा के उन सदस्यों में से हैं जिनका संघ से कोई विशेष सम्बन्ध नहीं रहा है।
निजी जीवन –
इनका जन्म उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर कुटवी में 23 जून 1972 को हुआ था। इनके पिता का नाम सुरेंद्र पाल सिंह और माता का नाम रवींद्र देवी हैं। इनका विवाह सुनीता देवी बालियान के साथ हुआ है। इनकी दो बेटियां हैं।
शिक्षा –
इन्होंने बीवीएससी और एएच, एमवीएससी, पशु चिकित्सा विज्ञान में पीएच.डी. वेटरनरी एनाटॉमी में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार, हरियाणा से किया है।
राजनीतिक जीवन –
इनकी राजनीति में एंट्री वर्ष 2013 में सांप्रदायिक दंगों के बाद हुई। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन्हें टिकट दिया। पहले ही चुनाव में इन्होंने निवर्तमान बसपा सांसद कादिर राणा को चार लाख से अधिक वोटों से शिकस्त दी। वहीं साला 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पुनः इन्हें मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया और इन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौ. अजीत सिंह को करीब साढ़े छह हजार मतों से हराया और यह संसद पहुंचे। वर्तमान में भारत सरकार में मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के राज्यमंत्री हैं और मुजफ्फरनगर से लोकसभा सांसद हैं।
Discussion about this post