धर्मेन्द्र कुमार कश्यप-
धर्मेन्द्र कुमार कश्यप भारतीय राजनीतिज्ञ एवं भाजपा नेता हैं। यह वर्तमान में उत्तरप्रदेश के आंवला से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। वहीं यह एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं और बहुत ही साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इनकी सादगी क्षेत्र के लोगों को काफी प्रभावित करती है।
निजी जीवन –
धर्मेन्द्र कुमार कश्यप का जन्म 01 जनवरी 1968 में उत्तरप्रदेश के बरेली जिला स्थित कंधारपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री महेंद्र पाल कश्यप एवं माता का नाम कुंवर देवी देवी है। इनकी पत्नी का नाम सरोज कश्यप है। वहीं इनके 4 पुत्र, 2 पुत्री हैं। यह समान्य कृषि परिवार से आते हैं।
शिक्षा –
इनकी शिक्षा इनके गृह क्षेत्र से पूर्ण हुई है। इन्होंने महज दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
राजनीतिक जीवन –
इनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1995 से हुई है। यह 1995 से 2000 तक क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे। 2000 से 2002 तक यह जिला पंचायत सदस्य रहे। वहीं 2002 से 2012 तक यह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। वहीं 2003 से 2007 के दौरान इन्हें उत्तरप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। 2014 में आंवला निर्वाचन क्षेत्र में सपा प्रत्याशी कुंवर सर्वराज सिंह को हरा कर यह 16 वीं लोकसभा के लिए चुने गए। वहीं वर्तमान में यह उत्तरप्रदेश के आंवला से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं।
Discussion about this post