पंकज चौधरी(Pankaj Choudhary)
पंकज चौधरी भारतीय राजनेता एवं उत्तरप्रदेश के महाराजगंज से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। यह भाजपा के वरिष्ठ व विश्वसनीय नेताओं में से एक हैं। जनता के बीच इनकी सकारात्मक छवि बनी हुई है और यह बीजेपी से 6 बार सांसद बन चुके हैं।
Pankaj Choudhary निजी जीवन –
पंकज चौधरी का जन्म उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिला में 20 नवम्बर 1964 हुआ था। इनके पिता स्व० भगवती प्रसाद चौधरी और माता का नाम उज्ज्वल चौधरी है। इनका विवाह भाग्यश्री चौधरी के साथ हुआ है। इनके दो बच्चे हैं।
Pankaj Choudhary शिक्षा –
पंकज चौधरी ने 12 वीं तक की पढ़ाई गोखपुर के स्कूल से के है और स्नातक की पढ़ाई गोरखपुर विश्व विद्यालय से पूर्ण की है।
Pankaj Choudhary राजनीतिक जीवन –
पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर गोरखपुर से शुरू हुआ। पहली बार इन्होंने नगर निगम चुनाव में अपना हाथ आजमाया। साल 1989-1991 में यह गोरखपुर नगर निगम से पार्षद चुने गए। वहीं 1990-1991 तक यह गोरखपुर नगर निगम में उप-महापौर भी रहे हैं। 1991 में उन्हें प्रदेश भाजपा में कार्यकारिणी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया और पहली बार महाराजगंज से भाजपा ने इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया। जनता के स्नेह से इन्हें जीत हासिल हुई और यह 10 वीं लोकसभा के सदस्य बनें। 1991 से लेकर 2019 तक यह लगातार महाराजगंज से सांसद रहे हैं। वर्तमान में यह उत्तरप्रदेश के महाराजगंज से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं।
Discussion about this post