प्रदीप कुमार -(Pradeep Kumar)
प्रदीप कुमार भारतीय राजनेता एवं उत्तरप्रदेश के कैराना से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। निर्वाचन क्षेत्र गंगोह में इनकी छवि मजबूत नेता के रूप में विकसित है। इनके पिता जी तीन बार विधायक रहे हैं। राजनीति की ओर इनका झुकाव बचपन से रहा है।
Pradeep Kumar निजी जीवन –
प्रदीप कुमार का जन्म 10 मार्च 1969 को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर स्थित गांव दुधला में गुर्जर परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम स्व० कंवरपाल सिंह एवं माता का नाम श्यामो देवी है। इनका विवाह 19 फरवरी 1999 को सुनीता चौधरी के साथ हुआ। इनके दो बेटे अंशुमन चौधरी, अर्निमेश चौधरी हैं।
Pradeep Kumar शिक्षा –
यह एक पढ़े लिखे और सुलझे हुए व्यक्ति हैं। इन्होंने एम. ए तक तक पढ़ाई की है। एम. ए की पढ़ाई इन्होंने महाराजा सिंह कॉलेज सहारनपुर उत्तरप्रदेश से पूर्ण की।
Pradeep Kumar राजनीतिक जीवन –
प्रदीप कुमार ने अपने राजनीतिक करियर शुरुआत राष्ट्रीय लोकदल के सदस्य के रूप की थी। 2002 में जब उप-चुनाव हुआ तो यह राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी के रूप में पहली बार के नाकुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। वहीं साल 2012 में निर्वाचन क्षेत्र गंगोह से वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से 16 वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए। वहीं 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्रहवीं विधान सभा के लिए पुनः वह गंगोह (विधानसभा क्षेत्र) से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में चुने गए। 23 मई 2019 को उन्होंने लोकसभा सांसद का पदभार ग्रहण किया।
Discussion about this post