प्रो. राम शंकर कठेरिया
डॉ० राम शंकर कठेरिया उत्तर प्रदेश के इटावा से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। वहीं वर्तमान में यह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष हैं। यह भाजपा के विश्वसनीय नेता के रूप में जाने जाते हैं। वहीं निर्वाचन क्षेत्र में इनकी अच्छी छवि बनी हुई है।
निजी जीवन –
डॉ० राम शंकर कठेरिया का जन्म 21 सितम्बर 1964 में इटावा (उत्तर प्रदेश) के नागरियासरवा गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम सोने लाल एवं माता का नाम शांति देवी है। इनकी पत्नी का नाम मृदुला कठेरिया है (विवाह- 17 फरवरी 2001) जो की गैर सरकारी नौकरी करती हैं। इनके 2 पुत्र एवं 1 पुत्री है।
शिक्षा –
डॉ० राम शंकर कठेरिया ने अपनी पढ़ाई छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय से पूरी की है। पीएचडी तक की पढ़ाई करने के बाद इन्होंने राजनीति में कदम रखा। पेशे से यह प्रोफ़ेसर एवं राजनीतिज्ञ हैं। शुरुआती दौर में यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रहे हैं। इन्होंने 13 साल तक आरएसएस के लिए काम किया है।
राजनीतिक जीवन –
डॉ० राम शंकर कठेरिया साल 2009 से 2014 तक 15 वीं लोकसभा के सदस्य एवं शहरी विकास संबंधी समिति के सदस्य रहे। 2014 में इन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। वहीं अक्टूबर महीने में उन्हें छत्तीसगढ़ और पंजाब राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया था। 2014 में मोदी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ तो उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था। इस पद पर वह 6 जुलाई 2016 तक कार्यरत रहे। वहीं साल 2019 में यह 17 वीं लोकसभा के सांसद बने। वर्तमान में यह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष हैं।
Discussion about this post