भोलानाथ सरोज (बी.पी. सरोज)
भोलानाथ सरोज (बी.पी. सरोज) भारतीय जनता पार्टी के मजबूत नेता और उत्तरप्रदेश के मछलीशहर से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। निर्वाचन क्षेत्र में इनकी सकारात्मक छवि है और यह समाजसेवी स्वभाव के हैं।
निजी जीवन –
भोलानाथ सरोज (बी.पी. सरोज) का जन्म उत्तरप्रदेश के जौनपुर के मदारडीह में 01 जनवरी 1961 को हुआ था। इनके पिता का नाम स्व० पंचम और माता का नाम स्व० हुब्बी देवी है। इनका विवाह इंद्रावती बी सरोज के साथ हुआ है। इनका एक बेटा भी है।
शिक्षा –
भोलानाथ सरोज (बी.पी. सरोज) ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने गृह क्षेत्र से पूरी की और कला में स्नातक की पढ़ाई सीएमपी डिग्री कॉलेज इलाहाबाद विश्व विद्यालय से किया है।
राजनीतिक जीवन –
भोलानाथ सरोज (बी.पी. सरोज) के राजनीतिक जीवन की शुरुआत बसपा परिवार के साथ हुआ। यह बसपा के दिग्गज नेताओं में से एक थे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने इन्हें मछलीशहर से अपना प्रत्याशी बनाया और यह अपने सहयोगी रहे भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद से हार गए। लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व यह भाजपा परिवार का हिस्सा बन गए और मछलीशहर से भाजपा ने इन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया और जीत हासिल कर यह संसद पहुंचे। वर्तमान में यह 17 वीं लोकसभा के सांसद हैं।
Discussion about this post