राजकुमार चाहर
राजकुमार चाहर भाजपा नेता एवं उत्तरप्रदेश के फतेहपुर सीकरी से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। उनका आम जनमानस की समस्याओं को सुलझाना प्रथम लक्ष्य है। अपने समाजसेवी स्वाभाव से उन्होंने जनता के ह्रदय में अपनी सकारात्मक छवि बना रखी है।
निजी जीवन –
राजकुमार चाहर का जन्म 10 जुलाई 1967 को उत्तरप्रदेश के आगरा खेरागढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम स्व० दीवान सिंह और माता का नाम प्रेमवती है। इनका विवाह विजयलक्ष्मी के साथ हुआ है। इनके चार बच्चे परमवीर चाहर , करमवीर चाहर, शूरवीर चाहर, आरती चाहर हैं।
शिक्षा –
उन्होंने अपनी आरम्भिक शिक्षा अपने गृह क्षेत्र से पूर्ण की है। इसके बाद इन्होंने बीकॉम की पढ़ाई की और राजनीति में सक्रिय हो गए।
राजनीतिक जीवन –
स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद यह राजनीति में सक्रिय हो गए। इनके राजनीतिक करियर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी के साथ हुई। 2002 में इन्होंने बसपा के टिकट से पहली बार फतेहपुर सीकरी से विधानसभा चुनाव लड़ा और इन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन साल 2007 में इन्होंने दल बदल लिया और भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा लेकिन इस बार भी इन्हें हार का सामना करना पड़ा।
साल 2012 में इनपर किसी दल ने विश्वास नहीं जताया और इन्होंने निर्दलीय फतेहपुर सीकरी से विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन बसपा प्रत्याशी सूरजपाल से यह हार गए। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी छवि फतेहपुर सीकरी में किसान नेता के रूप में विकसित कर ली थी। भाजपा ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इनपर विश्वास जताया और फतेहपुर सीकरी से इन्हें अपना उमीदवार घोषित किया। जनता के समर्थन से इन्हें जीत हासिल हुई और वर्तमान में यह उत्तरप्रदेश के फतेहपुर सीकरी से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। इनका कार्यकाल 23 मई 2019 से आरम्भ हुआ है।
Discussion about this post