सुब्रत पाठक
सुब्रत पाठक भाजपा के विश्वसनीय नेता और उत्तरप्रदेश के कन्नौज से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। यह जमीन से जुड़े राजनेता हैं। जनता के मध्य इनकी सकारात्मक छवि बनी हुई है और क्षेत्र के लोगों का इन्हें काफी सहयोग प्राप्त है।
निजी जीवन –
सुब्रत पाठक का जन्म उत्तरप्रदेश के कन्नौज में 30 जून 1979 को हुआ था। इनके पिता का नाम ओम प्रकाश पाठक और माता का नाम सरोज पाठक है। इनका विवाह नेहा पाठक के साथ हुआ है। इनके 2 बेटे हैं। यह ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं। यह पेशे से व्यवसायी हैं। इनके पास कुल 5 करोड़ की सम्पत्ति है। वहीं इनपर तीन करोड़ की दीनदारियां हैं। वहीं इनपर 9 मुकदमें दर्ज हैं।
शिक्षा –
सुब्रत पाठक ने 12 वीं तक की पढ़ाई अपने गृह राज्य से की और बीए की शिक्षा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के सुंदरलाल मेमोरियल पोस्ट ग्रेजुएशन कॉलेज कन्नौज से पूरी की।
राजनीतिक जीवन –
यह अपने कॉलेज के दिनों से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। इन्होंने 2009 में 15 वीं लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन इन्हें हार मिली। अखिलेश यादव की तुलना में यह तीसरे नम्बर पर रहे। वहीं साल 2014 में 16 वीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने इन्हें कन्नौज सीट से अपना प्रत्याशी बनाया। लेकिन डिम्पल यादव से यह हार गए। साल 2019 में भाजपा ने पुनः इनपर विश्वास जताया और कन्नौज से इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया। इस बार समाजवादी पार्टी का गढ़ कहें जाने वाले कन्नौज में डिम्पल यादव हार गई और सुब्रत पाठक की जीत हुई। वर्तमान में यह उत्तरप्रदेश के कन्नौज से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। इन्होंने 23 मई 2019 को पदभार ग्रहण किया।
Discussion about this post