संगीता आजाद-
संगीता आजाद बसपा नेता एवं उत्तरप्रदेश के लाल गंज से 17 वीं लोकसभा की सांसद हैं। पेशे से यह समाजसेवी एवं व्यापारिक महिला हैं।
निजी जीवन –
संगीता आजाद का जन्म 24 जून 1981 को उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। इनके पिता का नाम रामलखन भास्कर एवं माता का नाम इंदुलता भास्कर है। इनका विवाह 25 मई 2002 को आजाद अरिमर्दन के साथ हुआ था। इनका एक बेटा और दो बेटियां भी है।
शिक्षा –
संगीता आज़ाद एक पढ़ी लिखी महिला हैं। इन्होंने बी.एससी. की पढ़ाई मुंबई विश्वविद्यालय से की और बी.एड. की पढ़ाई इन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से की।
राजनीतिक जीवन –
संगीता आजाद का राजनीतिक करियर बहुत पुराना नहीं है। वर्तमान में वह बसपा की कद्दावर नेता हैं और लाल गंज से 17 वीं लोकसभा की सांसद हैं। इन्होंने अपना पद 23 मई 2019 को संभाला था।
Discussion about this post