मलूक नगर
मलूक नगर बहुजन समाज पार्टी के सदस्य एवं उत्तरप्रदेश के बिजनौर से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। यह पेशे से व्यवसायी और बसपा सुप्रीमो मायावती के विश्वसनीय हैं। वहीं क्षेत्र में इनकी सकारात्मक छवि बनी हुई है।
निजी जीवन –
मलूक नगर का जन्म उत्तरप्रदेश के शकरपुरा हापुड़ में 3 जुलाई 1964 को हुआ था। इनके पिता का नाम स्व० आरडी नगर और माता का नाम स्व० शांति नगर है। 6 जुलाई 1969 को इनका विवाह सुधा नागर के साथ हुआ था। इनके 2 बच्चे हैं।
शिक्षा –
इन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई एचएनएस कॉलेज उपेरा से की। इसके बाद इन्होंने 12 की पढ़ाई एएस इंटर कॉलेज मवाना, मेरठ से की। वहीं एसएसवी डिग्री कॉलेज से इन्होंने 1985 में विज्ञान(बीएससी बायोलॉजी) विषय से स्नातक की पढ़ाई की।
राजनीतिक जीवन –
इनके राजनीतिक करियर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से हुई। इन्होंने साल 2009 में मेरठ और साल 2014 में बिजनौर से लोकसभा चुनाव लड़ा। साल 2019 में बसपा ने पुनः मलूक नगर पर विश्वास जताया और इन्हें बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से अपना प्रत्याशी घोषित किया। मलूक नगर ने यहां से जीत हासिल की और संसद पहुंचे। वर्तमान में यह उत्तरप्रदेश के बिजनौर से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। इन्होंने 23 मई 2019 को पदभार ग्रहण किया था।
Discussion about this post