राजवीर सिंह दिलेर
यह भारतीय राजनेता और उत्तरप्रदेश के हाथरस से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। भाजपा में इनकी अच्छी छवि बनीं हुई है। इनको इनके पिता जी से राजनीति विरासत में मिली है।
निजी जीवन –
राजवीर सिंह दिलेर का जन्म उत्तरप्रदेश के देवरौ, अलीगढ़ में 01 मई 1958 को हुआ था। इनके पिता जी पूर्व सांसद किशन लाल दिलेर और इनकी माता शांति देवी हैं। इनका विवाह 1975 में रजनी दलेर के साथ हुआ है। इनके चार बच्चे (1 पुत्र और 3 पुत्री) हैं। निर्वाचन क्षेत्र हाथरस में इनकी सकारात्मक छवि बनी हुई।
शिक्षा –
इन्होंने मैट्रिक के तहत लक्ष्मी राज इंटर कॉलेज, गभाना, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश से शिक्षा प्राप्त की है।
राजनीतिक जीवन –
इनको राजनीति विरासत में मिली है। इनके पिता जी हाथरस से सांसद थे। वहीं वर्तमान में यह भी हाथरस से सांसद हैं। 2017 में इगलास से उत्तर प्रदेश विधान सभा के चुनाव में इन्हें जीत मिली और यह विधायक बनें। लेकिन इन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हाथरस से इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया और जीत हासिल कर यह संसद पहुंचे। वर्तमान में यह 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। इन्होंने 23 मई 2019 को पदभार ग्रहण किया था।
Discussion about this post