हरीश द्विवेदी
हरीश द्विवेदी भारतीय राजनेता एवं उत्तरप्रदेश के बस्ती से 17 वीं लोकसभा के भाजपा सांसद हैं। यह सामान्य परिवार से आते हैं और क्षेत्र में इनकी सकारात्मक छवि बनी हुई है।
निजी जीवन –
हरीश द्विवेदी का जन्म उत्तरप्रदेश के तेलियाजोट प्रवेश में 22 अक्टूबर 1973 में हुआ था। इनके पिता का नाम साधु शरण दुबे और माता का नाम यशोदा दुबे है। इनका विवाह विनीता द्विवेदी के साथ हुआ है। इनका एक बेटा है जिसका नाम कुशाग्र द्विवेदी एवं एक बेटी है जिसका नाम अवंतिका द्विवेदी है। इनके दो भाई सुभाष दुबे और बागीश दुबे हैं।
शिक्षा –
इन्होंने 12 वीं तक की पढ़ाई किसान इंटर कॉलेज समझौता से की है। वहीं राजनीति विज्ञान में एम.ए की पढ़ाई हीरालाल रामनिवास टैग खलीलाबाद से की है। यह कॉलेज दीन मर्याल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ है।
राजनीतिक जीवन –
हरीश द्विवेदी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा के साथ हुई। साल 2012 में इन्होंने सदर विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन इन्हें हार का मुँह देखना पड़ा। साल 2014 में इन्होंने भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ा और यह संसद सदस्य बनें। 1 सितम्बर 2014 से 25 मई 2019 तक यह ऊर्जा पर स्थायी समिति के सदस्य एवं सलाहकार समिति, कोयला मंत्रालय के सदस्य रहे। 19 अक्टूबर 2016 से 31 अगस्त 2018 तक यह सुचना प्रौद्योगिकी पर स्थायी सदस्य रहे।
1 सितम्बर 2018 से 25 मई 2019 तक यह वित्त संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे। 2019 में इन्हें पुनः भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बस्ती से अपना प्रत्याशी बनाया। इनकी जीत हुई और यह लोकसभा सदस्य बनें। इस साल इन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। 13 सिंतम्बर 2019 को इन्हें ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया। 9 अक्टूबर 2019 से 23 फरवरी 2021 तक यह याचिका समिति का सदस्य रहे। 9 अक्टूबर 2019 को इन्हें सलाहकार समिति, सड़क परिवहन राजमार्ग का सदस्य बनाया गया। 1 मई 2021 को यह प्रस्ताव समिति के सदस्य नियुक्त हुए। 29 सितम्बर 2021 को इन्हें याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया। 29 सितम्बर 2021 को यह सामान्य व्यक्ति समिति के सदस्य बनें। वहीं 2021 में इन्हें बिहार बीजेपी सह-कार्यभार नियुक्त किया गया। वहीं वर्तमान में यह 17 वीं लोकसभा के भाजपा सांसद हैं। इन्होंने 23 मई 2019 को पदभार ग्रहण किया था।
Discussion about this post