हस्तिनापुर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह शहर गंगा के किनारे स्थित है। रामायण और मौर्य साम्राज्य में हस्तिनापुर का जिक्र मिल जाएगा। इसके अलावा हस्तिनापुर को ज्यादातर लोग कौरवों और पांडवों से जोड़कर देखते हैं। धर्म ग्रन्थों के मुताबिक महाभारत का युद्ध हस्तिनापुर के साम्राज्य के कारण ही हुआ था।
हस्तिनापुर में कई घूमने की जगह हैं। अगर आप सुकून की तलाश में है तो आपको हस्तिनापुर अवश्य जाना चाहिए। आइये जानते हैं हस्तिनापुर के कुछ महत्वपूर्ण घूमने के स्थल के विषय में।
अष्टपाद- हस्तिनापुर में अष्टपद तीर्थ मूल की प्रतिकृति है, जहां लोग पूजा करने आते हैं।
हस्तिनापुर अभयारण्य- इसकी स्थापना 1986 में हुई थी और यह 2,073 किमी वर्ग के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पक्षियों की 350 से अधिक प्रजातियां देखी जा सकती हैं।
दिगंबर जैन मंदिर- यह पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में भगवान शांतिनाथ की मूर्ति है। मंदिर में देश भर से जैन और गैर-जैन अनुयायी आते हैं। लोग यहां पूजा-अर्चना करने और पद्मासन में भगवान की मूर्ति के दर्शन करने आते हैं।
कर्ण मंदिर- कर्ण मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और ऐसा माना जाता है कि मंदिर महाभारत के दौरान बनाया गया था।
Discussion about this post