माणिक साहा
माणिक साहा त्रिपुरा के 12 वें मुख्यमंत्री हैं। इन्होंने 8 मार्च को अपना पदभार ग्रहण किया। यह एक शिक्षित और साफ-सुथरी छवि के व्यक्ति हैं। माणिक साहा ने 2022 में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव के इस्तीफे के बाद 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में त्रिपुरा की कमान संभाली थी।
निजी जीवन –
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का जन्म 8 जनवरी 1953 को अंगरताला त्रिपुरा में हुआ था। इनके पिता का नाम माखन लाल साहा और माता का नाम प्रिया बाला साहा है। इनकी पत्नी का नाम स्वप्ना साहा है। इनकी दो बेटियां हैं।
शिक्षा –
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी” की डिग्री में बीडीएस और एमडीएस की पढ़ाई डेंटल कॉलेज, पटना, बिहार और किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से की है। इन्होंने हपनिया स्थित त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाया करते थे. साहा त्रिपुरा क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
राजनीतिक जीवन –
माणिक साहा के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1976 में छात्र नेता के रूप में हुई थी। इसके बाद इन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। लम्बे समय तक यह कांग्रेस में सक्रिय रहे। लेकिन साल 2016 में इन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया और भाजपा परिवार का हिस्सा बन गए। माणिक साहा ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने आज तक विधायक का चुनाव नहीं जीता है। कांग्रेस में रहते हुए 1995 में साहा ने केवल एक बार वार्ड कमिश्नर का चुनाव जीता था। त्रिपुरा में 25 साल के वाम मोर्चे के शासन को ख़त्म कर साल 2018 में बीजेपी ने पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाई और बिप्लव देव त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनें। वहीं माणिक साहा को 2020 में त्रिपुरा प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया। 2022 में बिप्लव देव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया और माणिक साहा ने त्रिपुरा के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में कुर्सी संभाली। वहीं अब यह पुनः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनें हैं।
Discussion about this post