डिंपल यादव
डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की सदस्य सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और उत्तरप्रदेश के मैनपुरी से 17 वीं लोकसभा की सदस्य हैं। यह बेहद सरल स्वभाव की हैं। जनता के बीच इनकी छवि समाजसेवी के रूप में बनी हुई है और समाजवादी कार्यकर्ता इन्हें डिम्पल भाभी कह कर सम्बोधित करते हैं।
निजी जीवन –
डिंपल यादव का जन्म उत्तरप्रदेश के पुणे (महाराष्ट्र) में 15 जनवरी 1978 को हुआ था। इनके पिता रिटायर्ड भारतीय सेना कर्नल राम चंद्र सिंह रावत है और माता का नाम चंपा रावत है। इनका विवाह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ हुआ है। इनके बच्चों का नाम अदिति यादव, टीना यादव, अर्जुन यादव हैं। यह उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। इनके देवर का नाम प्रतीक यादव और इनकी देवरानी का नाम अपर्णा यादव है जो वर्तमान में भाजपा परिवार का हिस्सा हैं। इनके पति के चाचा का नाम शिवपाल सिंह यादव है।
शिक्षा –
डिंपल यादव की शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के आर्मी स्कूल में हुई। इन्होंने 1993 में हाई स्कूल की पढ़ाई की इसके बाद 1995 में डिंपल यादव ने आर्मी स्कूल से ही 12वीं की पढ़ाई पूरी की। वहीं 1998 में इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री ली थी।
राजनीतिक जीवन –
डिंपल यादव की राजनीति में एंट्री 2009 में हुई। इस बार डिंपल यादव ने फिरोजाबाद क्षेत्र के लिए उपचुनाव लड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी राजब्बर से हार गई। इसके बाद 2012 के लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव कन्नौज से निर्विरोध सांसद बनीं थीं। 2014 में इन्होंने पुनः कन्नौज से चुनाव लड़ा और दूसरी बार सांसद चुनी गईं।
वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से इन्होंने पुनः चुनाव लड़ा और हार का सामना करना पड़ा था। वहीं नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण मैनपुरी सीट खाली हुई थी। जहां 5 नवम्बर 2022 को चुनाव हुआ और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की जीत हुई और वह संसद पहुंची। वर्तमान में यह 2022 से मैनपुरी से लोकसभा सांसद हैं।
Discussion about this post