रमापति राम त्रिपाठी
रमापति राम भाजपा नेता एवं उत्तरप्रदेश के देवरिया से 17 वीं लोकसभा के सांसद हैं। यह समाजसेवी स्वाभाव के हैं। वहीं पेशे से यह चिकित्सक हैं। भाजपा परिवार में इन्हें विश्वसनीय नेता माना जाता है। इनका संबंध एक साधारण किसान परिवार से है। यह जनता के नेता के रूप में जाने जाते हैं।
निजी जीवन –
इनका जन्म उत्तरप्रदेश के गोरखपुर झुडिया खजानी में 01 जनवरी 1951 में हुआ था। इनके पिता का नाम स्व० हंसराज राम त्रिपाठी और माता का नाम स्व० लाल देई देवी है। इनका विवाह अरुंधति त्रिपाठी के साथ हुआ है। इनके पांच बच्चे 5 ( शरद त्रिपाठी , सुशील त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, उर्मिला त्रिपाठी और परमिला शुक्ला) हैं।
शिक्षा –
रमापति राम त्रिपाठी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर जिले में स्थित अपने गांव झुडिया से पूरी की है। बीएसी की पढ़ाई के लिए इन्होंने महात्मा गांधी पीजी कॉलेज, गोरखपुर में दाखिला लिया। पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने 1971-77 में एसएनवाईए मेडिकल कॉलेज, भागलपुर, बिहार से आयुर्वेदिक चिकित्सा और सर्जरी में स्नातक किया। इसी दौरान यह आरएसएस का हिस्सा बनें और राजनीति में सक्रिय हो गए।
राजनीति जीवन –
रमापति राम त्रिपाठी राजनीति में अपने कॉलेज के दिनों में सक्रिय हुए थे। उस दौरान आरएसएस के साथ जुड़कर संघ का प्रचार प्रसार करते थे। इन्होंने 1974 के जेपी आंदोलन में भाग लिया। जो भारत की महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरोध में था। 1975 में जब आपातकाल की घोषणा हुई तो इन्हें जेल जाना पड़ा और 1978 में इन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गोरखपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया यह 1984 से 1989 तक इस पद पर कार्यरत रहे।
1993 में पहली बार कौड़ीराम विधानसभा से यह दल के टिकट से मैदान में उतरे लेकिन इन्हें हार का सामना करना पड़ा। 1995 में इन्हें प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। 2000 से 2012 तक के लिए इन्हें पार्टी की ओर से विधान परिषद भेजा गया। साल 2007 में भाजपा ने इन्हें अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इस पद पर यह 2007 से 2010 तक रहे। 2010 से 2012 में इन्होंने महाराष्ट्र राज्य के भाजपा सह प्रभारी का पद संभाला। 2012 में पार्टी ने इनपर विश्वास जताया और सिसवा विधानसभा सींट से इन्हें टिकट दिया लेकिन इस बार भी इन्हें हार मिली।
साल 2012 से 2014 तक यह झारखंड के भाजपा प्रभारी रहे। 2014 में भाजपा द्वारा इन्हें चुनाव प्रबंधन सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं साल 2019 में 17 वीं लोकसभा के चुनाव हेतु भाजपा ने इन्हें देवरिया से टिकट दिया। इस बार इनकी जीत हुई और यह संसद पहुंचे। वर्तमान में यह उत्तरप्रदेश के देवरिया से 17 वीं लोकसभा के सांसद हैं।
Discussion about this post