कमलेश पासवान
कमलेश पासवान भाजपा नेता व उत्तरप्रदेश के बांसगांव से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। इनका संबंध राजनीतिक परिवार से है।
निजी जीवन –
कमलेश पासवान का जन्म उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिला में 06 अगस्त 1976 हुआ था। इनके पिता का नाम स्व० ओम प्रकाश पासवान थे जो 1996 में एक सार्वजनिक सभा को सम्बोधित कर रहे थे और इनकी हत्या कर दी गई थी। इनकी माता का नाम सुभावती देवी है जो 1996 में समाजवादी पार्टी से बांसगांव सुरक्षित सीट से सांसद बनी थीं। इनका विवाह ऋतु पासवान के साथ हुआ है। इनके एक पुत्र और दो पुत्री हैं। यह पेशे से कृषक और व्यवसायी हैं।
शिक्षा –
इन्होंने एम.ए. (राजनीति विज्ञान) डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है।
राजनीतिक जीवन –
कमलेश पासवान को राजनीति विरासत में प्राप्त हुई। शुरुआती दौर में यह समाजवादी पार्टी का हिस्सा थे। साल 2002 में यह मानीराम से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे हैं। 16 जनवरी 2008 को कमलेश पासवान और अन्य लोगों ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव की गिरफ्तारी को लेकर गोरखपुर के एक अस्पताल के गेट पर धरना दिया। वहीं 2009 के लोकसभा चुनाव से पूर्व इन्होंने दल बदल लिया।
2009 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में बांसगांव से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर संसद पहुंचे। साल 2014 में भाजपा ने पुनः इनपर विश्वास जताया और पुनः बांसगांव से अपना प्रत्याशी बनाया पुनः जीत दर्ज कर यह संसद पहुंचे। वहीं साल 2019 में बांसगांव से इन्होंने 17 वीं लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर यह संसद पहुंचें।
Discussion about this post