राजेंद्र अग्रवाल
राजेंद्र अग्रवाल उत्तरप्रदेश के मेरठ से 17वीं लोकसभा के सांसद हैं। यह भाजपा के नेता हैं और इन्होंने नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 पर संयुक्त संसदीय समिति की अध्यक्षता की है। क्षेत्र में इनकी मजबूत छवि है और यह लोग के मुद्दों को सदैव उठाते नजर आते हैं।
निजी जीवन –
राजेंद्र अग्रवाल का जन्म 2 अक्टूबर 1951 को पिलखुवा उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनके पिता का नाम ओम प्रकाश और सत्यवती था। इनकी पत्नी का नमा उमा अग्रवाल है। इनके दो बच्चे (एक बेटी एवं एक बेटा हैं) यह अपने बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य रहे हैं। वहीं डीआईआर और मीसा के तहत लगभग 21 महीने तक इन्हें जेल में रहना पड़ा है। इसके अलाव इन्हें अयोध्या समेत कई समाजिक कारणों के चलते जेल का सामना जेल जाना पड़ा।
शिक्षा –
राजेंद्र अग्रवाल ने एमएम (पीजी) कॉलेज, मोदी नगर, गाजियाबाद से भौतिक विज्ञान से एमएससी तक की पढ़ाई की है। वह व्यवसायी हैं। पढ़ाई के दौरान से यह आरएसएस के साथ सक्रिय हैं। 1971 से 1984 तक उन्होंने संस्था के प्रचार-प्रसार हेतु काम किया।
राजनीतिक करियर –
राजेंद्र अग्रवाल से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1997 में की थी। तब उन्हें भाजपा मेरठ महानगर का अध्यक्ष बनाया गया था। 2002 में वह पश्चिमी उत्तरप्रदेश के भाजपा बौद्धिक और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी बने। साल 2007 तक इन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव के पद पर कार्य किया। वहीं 2007 में उन्हें भाजपा बौद्धिक प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया।
साल 2009 में उन्होंने मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से आम चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस चुनाव में वह मजबूती के साथ उभरे और उन्हें जनता का खूब समर्थन मिला। वहीं साल 2019 में मेरठ-हापुड़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर 17वीं लोकसभा के सदस्य बनें।
Discussion about this post