Madhya Pradesh Election: बिहार सरकार ने आज जातीय जनगणना (Caste Census) का डेटा सार्वजनिक किया। पूरा विपक्ष बिहार (Bihar) सरकार की सराहना कर रहा है। वहीं चुनावी राज्य मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंचे पीएम मोदी(PM Modi on Caste politics) ने बिना किसी का नाम लिए जातीय जनगणना (Caste Census) पर कटाक्ष करते हुए कहा- वह जनता को गुमराह कर रहे हैं। वह लोग पहले भी समाज को जात-पात में बांटते थे और आज भी उसी नीति पर चल रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से राज्य के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए विपक्ष की नीयत पर सवाल उठाया। पीएम बोले जनता ने विकास विरोधी लोगों को 60 वर्ष सेवा का मौका दिया। उन लोगों ने जनता के साथ छल किया। 9 वर्ष का काम जनता देख रही है यदि इतना काम 9 वर्ष में संभव है तो कल्पना कीजिये की 60 वर्ष में कितना काम हो सकता था। देश कहाँ पहुंच सकता था। लेकिन विकास विरोधियों ने सिर्फ अपना स्वार्थ देखा।
उन्होंने आगे कहा- यह लोग हमेशा से गरीबों की भावनाओं का मजाक बनाते आए हैं। उनकी भावनाओं के साथ खेलना इनका पेशा है। वह उस दौर में भी खेल रहे थे वह आज भी खेल रहे हैं। उन्होंने जात-पात में लोगों को विभक्त कर स्वयं को मजबूत करने की रणनीति बनाई। वह लोग आज भी यही कर रहे हैं। लोगों को जात – पात में बांट रहे हैं। समाज को बाँटना उनकी पुरानी नीति है। वह पाप करने से भयभीत नहीं हैं। वह उस दौर में भी भ्रष्टाचार में लिप्त थे। वह आज भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
उन्होंने आगे कहा- बीजेपी डबल इंजन की सरकार का जिक्र करती है। इसका अर्थ केंद्र और राज्य में बीजेपी के राज से है। हम एमपी का बहुमुखी विकास चाहते हैं। हम चाहते हैं एमपी देश के सबसे बेहतर राज्य की सूची में आए। मेरी गारंटी है अगले कार्यकाल में दुनिया की टॉप इकोनॉमी में एक नाम हमारे हिंदुस्तान का होगा। हालाकि इससे भी सत्ता भूखे कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।
Discussion about this post