img

Chief Minister: चन्द्र भानु गुप्त का जीवन परिचय

श्री चन्द्र भानु गुप्त
पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

 

जन्‍म तिथि 14 जुलाई, 1902
जन्‍मस्‍थान अलीगढ़
शैक्षणिक योग्‍यता एम0ए0, एल0एल0बी0, लखनऊ विश्वविद्यालय
व्‍यवसाय राजनीति, न्याय एवं समाज सेवा
न्याय एक सफल एवं योग्य वकील रहे
राजनीतिक योगदान
वर्ष 1937 में विधान सभा की स्थापनाकाल से विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए।
पुनः वर्ष 1946, 1952, 1961, 1962, 1967 एवं 1969 में उत्तर प्रदेश विधान सभा सदस्य निर्वाचित।
वर्ष 1946 में मुख्य मंत्री के सभा सचिव
वर्ष 1947-54 तक खाद्य एवं रसद मंत्री।
वर्ष 1954-57 तक नियोजन, जनस्वास्थ्य, चिकित्सा, उद्योग, खाद्य एवं रसद मंत्री।
वर्ष 1957 में मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी अध्यक्ष
वर्ष 1960 में प्रान्तीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष।
पहली बार 7 दिसम्बर, 1960 से 14 मार्च, 1962
दूसरी बार 14 मार्च, 1962 से 1 अक्टूबर, 1963
तीसरी बार 14 मार्च, 1967 से 04 अप्रैल, 1967
चौथी बार 25 फरवरी, 1969 से 17 फरवरी, 1970 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
दिसम्बर, 1960 से मार्च, 1961 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य।
वर्ष 1967 में नेता विरोधी दल।
वर्ष 1926 से प्रान्तीय कांग्रेस समिति और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य।
राष्ट्रीय आन्दोलन में अनेक बार जेल-यात्रायें की।
वर्ष 1946-58 तक प्रान्तीय कांग्रेस समिति के कोषाध्यक्ष।
वर्ष 1947-59 तक लखनऊ विश्वविद्यालय कोषाध्यक्ष।
निधन
दिनांक 11 मार्च, 1980 को लखनऊ में देहावसान हो गया।