मथुरा उत्तरप्रदेश का प्रमुख तीर्थ स्थल है। इसे कृष्ण जन्मभूमि के नाम से भी जाना जाता है। देश-विदेश से लाखों लोग मथुरा श्री बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए आते हैं. होली के समय मथुरा का नजारा अलग ही रहता है। मथुरा की लठमार होली विश्व प्रसिद्ध है। कहते हैं मथुरा में में श्री कृष्ण और राधा का वास है जो भी एक बार बरसाने में राधा रानी और वृन्दावन में श्री कृष्ण के दर्शन करता है उसके सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं।
मथुरा में वैसे तो हर गली और नुक्क्ड़ घूमने लायक है. लेकिन आज हम आपको मथुरा की कुछ ऐसी जगहों के विषय में बताने जा रहे हैं जहां जाने से आपको सुख प्राप्त होगा और आपके मन के सभी दुःख छड़ भर में मिट जाएंगे।
द्वारिकाधीश मंदिर-
यह मंदिर मथुरा का प्रमुख मंदिर है इसका निर्माण करीब 150 साल पूर्व हुआ था। यहां मानसून में झूले उत्सव का आयोजन होता है। श्री कृष्ण को इस मंदिर में द्वारिका के राजा के रूप में दिखाया गया है। यह एक मात्र मंदिर है जिसमें श्री कृष्ण की प्रतिमा बिना मोर पंख के विराजित है।
श्री बांकेबिहारी मंदिर –
यह मंदिर मथुरा का वृंदावन में स्थित है। मान्यता है जो भगवान कृष्ण के इस रूप को एक टक निहार लेता है उसका मन कृष्ण के प्रेम में हो जाता है। यहां भगवान कृष्ण की प्रतिमा को पर्द से ढंक दिया जाता है और कुछ सेकंड के लिए भगवान के सामने का पर्दा हटाया जाता है।
श्री कृष्ण जन्म भूमि –
यह भगवान कृष्ण का जन्म स्थान माना जाता है। कृष्ण एक जेल में पैदा हुए थे अब उस जेल के स्थान पर मंदिर है लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं।
राधा कुंड-
यह प्रभु श्री कृष्ण और राधा रानी के प्रेम का प्रतीक है। हजारों सालों से यह कुंड यहां है।
कंस किला –
यह किला मथुरा नरेस और कृष्ण के मामा कंस को समर्पित है। यह युमना नदी के किनारे स्थित है यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।
गोवर्धन –
मथुरा से 22 किलोमीटर दूर वृंदावन में गोवर्धन स्थित है। दिवाली के दिन यहाँ लोगों की भीड़ उमड़ती है। कई लोग गोवर्धन मंदिर में दूध अर्पित कर अपने इष्ट की आराधना करते हैं।
कुसुम सरोवर –
यह मथुरा में गोवर्धन और राधा कुंड के बीच स्थित है. यह सबसे अधिक देखा जाना वाला स्थान है। इस सरोवर का निर्माण बलुआ पत्थर से हुआ है। शाम के समय यहां का नजारा बेहद सुन्दर होता है।
बरसाना –
बरसाना माता राधा रानी का जन्म स्थल है। यहां राधा – रानी का भव्य मंदिर स्थित है। जो भी बरसाना जाकर राधा-रानी के दर्शन करता है उसको सुकून मिलता है। ऊंचाई पर बने राधा-रानी के इस मंदिर का नजारा बेहद खूबसूरत है।
निधिवन-
वृंदावन में स्थित निधिवन कृष्ण लीला स्थल के नाम से भी जाना जाता है। यहां बड़े-बड़े तुलसी के वृक्ष लगे हुए हैं। कहते हैं आज भी यहां भगवान कृष्ण रात्रि में रास रचाते हैं। लोगों को निधिवन में बेहद सुकून मिलता है।
वैष्णो मंदिर-
मथुरा के वृंदावन में वैष्णो मंदिर भी घूमने और मन को शांत करने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है।
अन्य घूमने की जगह-
कीर्ति मंदिर
कुंजबिहारी मंदिर
स्कॉन टेम्पल
प्रेम मंदिर
केसी घाट
सतसंग स्थल