रवींद्र कुशवाहा
रवींद्र कुशवाहा भारतीय राजनेता, भाजपा सदस्य एवं उत्तरप्रदेश के सलेमपुर से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। यह समान्य परिवार से आते हैं। यह एक सामजिक कार्यकर्ता हैं और जनता के मुद्दों को सदैव उठाते रहते हैं। इनका लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान दिलाना एवं लोगों के लिए हितकारी कार्य करना है। निर्वाचन क्षेत्र में इनकी काफी लोकप्रियता है।
निजी जिंदगी –
रवींद्र कुशवाहा का जन्म उत्तरप्रदेश के महाथापर (देवरिया) में 01 दिसम्बर 1962 में हुआ था। इनके पिता का नाम हरिकेवाल प्रसाद एवं माता गणेशी देवी है। इनका विवाह बिंदु देवी के साथ हुआ है। इनके 2 बच्चे (एक पुत्र – एक पुत्री) हैं। यह पेशे से एक सामजिक कार्यकर्ता हैं।
शिक्षा –
इनकी शिक्षा इनके गृह राज्य से पूर्ण हुई है। इन्होंने 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
राजनीतिक जीवन –
साल 2014 में इन्होंने सलेमपुर सीट से चुनाव लड़ा और बसपा नेता रवि शंकर सिंह (पप्पू) को हराकर 16 वीं लोकसभा के सदस्य बनें। 28 जुलाई 2016 को इन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति का सदस्य बनाया गया। वहीं 1 सितम्बर 2014 को खाद्य उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण पर परमर्श समिति के सदस्य एवं रेल मंत्रालय पर स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया। वही 2019 में यह पुनः सलेमपुर से 17 वीं लोकसभा के सदस्य बनें।
Discussion about this post