संगम लाल गुप्ता
संगम लाल गुप्ता भाजपा नेता एवं उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। इन्होंने 23 मई 2019 को अपना पदभार ग्रहण किया था। पेशे से यह व्यापारी हैं।
निजी जीवन –
संगम लाल गुप्ता का जन्म 1 अप्रैल 1971 को उत्तरप्रदेश के कटरा मेदिनीगंज में हुआ था। इनके पिता का नाम स्व० कडेदीन मत्तन गुप्ता एवं माता का नाम स्व० धनराजीदेवी गुप्ता है। इनका विवाह 1998 में संतरादेवी के साथ हुआ है। इनके तीन बच्चे राहुल, शुभम, पूनम हैं। यह पेशे से व्यापारी हैं।
शिक्षा –
संगम लाल गुप्ता ने अपनी शिक्षा अपने गृह क्षेत्र से ग्रहण की है। यह महज 8 वीं कक्षा तक पढ़े हैं।
राजनीतिक जीवन –
संगम लाल गुप्ता के राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपना दल के साथ हुई। 2017 में इन्होंने अपना दल सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और यह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए थे। 22 मार्च 2021 को इन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। वहीं साल 2019 में यह 17 वीं लोकसभा के चुनाव में प्रतापगढ़ से भाजपा प्रत्याशी बनें और जीत हासिल कर सांसद बनें। इन्होंने 23 मई 2019 को अपना पदभार ग्रहण किया।
Discussion about this post