सत्यदेव पचौरी
सत्यदेव पचौरी भारतीय राजनेता एवं उत्तरप्रदेश के कानपुर से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। यह भाजपा के विश्वसनीय नेता है। जनता हितौषी स्वाभाव के कारण क्षेत्र के लोगों के मध्य इनकी सकारात्मक छवि बनीं हुई है।
निजी जीवन –
इनका जन्म 12 अगस्त 1947 को उत्तरप्रदेश के मिहोना भिंड में हुआ था। इनके पिता का नाम प्यारेलाल पचौरी और माता का नाम जमुना देवी है। इनका विवाह रमा पचौरी के साथ हुआ है और इनके दो बेटे, दो बेटियां हैं। यह ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं।
शिक्षा –
सत्यदेव पचौरी ने वी.एस.एस. डी विश्विद्यालय से रसायन विज्ञान में एम.एस.सी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही इन्होंने कॉलेज के समय छात्र अध्यक्ष के रूप में राजनीति में एंट्री की।
राजनीतिक जीवन-
इनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत कॉलेज के दौरान हुई थी। 1967 में यह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य बनें। 1991 में यह कानपुर नगर जिले के आर्य नगर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए। लेकिन इसके बाद इन्हें दो बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस दौरान इन्हें उत्तरप्रदेश भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया। यह उत्तर प्रदेश सरकार में खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन, कपड़ा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन मंत्री रहे हैं। वहीं वर्तमान में यह उत्तरप्रदेश के कानपुर से 17 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। इन्होंने 23 मई 2019 को पदभार ग्रहण किया।
Discussion about this post