img

अब्दुल वहाब का जीवन परिचय

अब्दुल वहाब

अब्दुल वहाब केरल राज्य से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राज्य सभा सांसद हैं। यह बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। संसदीय क्षेत्र में इनकी सकारात्मक छवि बनी हुई है। पेशे से यह व्यपारी और समाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

निजी जीवन –

अब्दुल वहाब का जन्म 1 जुलाई 1950 को मलप्पुरम (केरल) के नीलांबुर में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री अलाविकुट्टी और माता का नाम श्रीमती फातिमा है। उनका विवाह 22 दिसंबर 1976 को श्रीमती यासमीन वहाब के साथ हुआ था। उनके चार बेटे हैं। यह व्यापारी और उद्योगपति, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

शिक्षा –

अब्दुल वहाब ने गवर्नमेंट मानववेदन हाई स्कूल से अपनी प्राम्भिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद इन्होंने नीलांबुर और एमईएस कॉलेज, मम्पड, केरल में अपनी पढ़ाई पूरी की है।

राजनीतिक जीवन –

अब्दुल वहाब अप्रैल 2004 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए। अगस्त 2004-अप्रैल 2010 तक यह सामाजिक न्याय और अधिकारिता समिति के सदस्य रहे। अक्टूबर 2004-अप्रैल 2010 तक उन्होंने नागर विमानन मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य के रूप में काम किया। अप्रैल 2015 में यह दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। अप्रैल 2015 के बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) राज्यसभा में संसदीय दल के नेता बनें। सितंबर 2015 – जून 2018 नियमों पर समिति के सदस्य रहे। सितंबर 2015 – मई 2019 में उनको रसायन और उर्वरक समिति का सदस्य बनाया गया। इसदौरान यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी रहे हैं।

जून 2016 – मई 2019 तक के लिए उनको रेलवे कन्वेंशन कमेटी का सदस्य बनाया गया। सितंबर 2019 – अप्रैल 2021 और
जून 2021 – सितंबर 2021 और मई 2022 आगे तक यह विदेश मामलों की समिति के सदस्य रहे हैं। अक्टूबर 2019 – अप्रैल 2021 तक यह अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के लिए सलाहकार समिति के सदस्य रहे। अप्रैल 2021 में यह तीसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। सितंबर 2021 – मई 2022 तक यह उद्योग संबंधी समिति के सदस्य रहे हैं। नवंबर 2022 में यह पटल पर रखे गए पत्रों संबंधी समिति के सदस्य नियुक्त हुए। इस दौरान इनको कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की सलाहकार समिति सदस्य भी बनाया गया।

_
सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां, साहित्यिक, कलात्मक और वैज्ञानिक उपलब्धियां और अन्य विशेष रुचियां:

अध्यक्ष,

(i) पीवीस चैरिटेबल ट्रस्ट
(ii) केरलीयनम एचआईवी प्रभावित लोगों के लिए एक गैर सरकारी संगठन
(iii) कालीकट हवाईअड्डा विकास समिति, 1994-2004
(iv) जेएसएस (जन शिक्षा संस्थान), एक यूनेस्को पुरस्कार विजेता एनजीओ द्वारा प्रायोजित मानव संसाधन विकास मंत्रालय और
(v) इंडस मोटर्स, केरल;

अध्यक्ष

(i) नीलांबुर अनाथालय,
(ii) पीवीज पब्लिक स्कूल और
(iii) पीवीज मॉडल स्कूल;

सदस्य,

(i) इस्लामिक चेयर, कालीकट विश्वविद्यालय,

(ii) केरल राज्य हज समिति, कालीकट और

(iii) केरल वक्फ बोर्ड, कोचीन

विदेश यात्रा- : व्यापक रूप से यात्रा की

अन्य सूचना : कोषाध्यक्ष, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) 2015 से राष्ट्रीय समिति