डॉ. अनिल अग्रवाल –
डॉ. अनिल अग्रवाल उत्तरप्रदेश से भाजपा की ओर से राज्य सभा सांसद हैं। यह पेशे से राजनीति के साथ -साथ शिक्षक भी हैं। जनता के बीच यह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। संसदीय क्षेत्र में इनकी मजबूत पकड़ है।
निजी जीवन –
डॉ. अनिल अग्रवाल का जन्म 31 अक्टूबर 1962 को लक्सर, हरिद्वार (उत्तराखंड) में हुआ था। इनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री हरीश चंद्र और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती रामकली देवी है। इनका विवाह 30 जून 1987 को श्रीमती दीपांजलि अग्रवाल के साथ हुआ था। इसके एक बेटा और एक बेटी है। यह पेशे से शिक्षक और शिक्षाविद हैं।
शिक्षा-
डॉ. अनिल अग्रवाल ने बीई (सिविल), एमबीए (वित्त), पीएच.डी. केवी इंटर कॉलेज, लक्सर, सिद्धगंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, तुमकुर, बैंगलोर यूनिवर्सिटी, बैंगलोर, सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज, (SHUATS), इलाहाबाद और इकोले सुपरिअर रॉबर्ट डी सोरबन, फ्रांस से अपनी पढ़ाई की है।
राजनीतिक जीवन-
डॉ. अनिल अग्रवाल के राजनीतिक जीवन की दमदार शुरुआत 2018 से हुई। अप्रैल 2018 में यह पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए। सितंबर 2018-मई 2019 तक यह शहरी विकास संबंधी समिति के सदस्य रहे। सितंबर 2019 से अब तक यह संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य हैं। अक्टूबर 2019 में यह युवा मामलों और खेल मंत्रालय के लिए सलाहकार समिति के सदस्य बनाए। दिसंबर 2021 – अगस्त 2022 तक यह जैविक विविधता पर संयुक्त समिति (संशोधन) विधेयक, 2021 के सदस्य नियुक्त हुए। अप्रैल 2022 से यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के सदस्य हैं। जुलाई 2022 में इनको योजना और वास्तुकला के स्कूलों की परिषद का सदस्य नियुक्त किया।
देशों का दौरा किया:-
सिंगापुर
हांगकांग
मकाऊ
मॉरीशस
यूके
फ्रांस
यूएई